कोरोना के कारण बदल रहीं शादियां, वरमाला के साथ मास्क पहना रहे दूल्हा-दुलहन
कोरोना महामारी (COVID-19) ने लगभग हर चीज पर असर डाला है। कोरोना का सबसे अधिक प्रभाव शादियों पर हुआ है। कोरोना लॉकडाउन के चलते कई शादियां टल गईं तो कइ लोगों ने 20 लोगों की उपस्थिति में ही शादी कर ली। यह तो केवल अब की बात है। आने वाले समय में कोरोना के कारण कैसे चीजें बदलेंगी। इसकी बानगी एक वायरल वीडियो में दिखी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है। यह वीडियो एक शादी का है। अब आप सोचेंगे कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है दो इसे लोग देख रहे हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो में हो रही शादी में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए वर और वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाने के बाद मास्क भी पहनाया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले दूल्हा और फिर दुलहन एक-दूसरे को मास्क पहनाते हैं। पहले आप भी वीडियो देखिए... वायरल वीडियो अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर लाखों बार देखा गया है। वीडियो देखकर लोग खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाए। कई लोगों ने कहा कि कोरोना के कारण शादियों में एक और रस्म बढ़ गई है। शादियों में पहले वर और वधू एक-दूसरे को वरमाला पहनाते थे लेकिन अब तो मास्क भी पहनाना पड़ रहा है। आपकी क्या राय है? मास्क से लेकर सैनिटाइजर के ये हैं मजेदार जुगाड़
from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cJf66w
No comments