Breaking News

ऐसे भौंकते हैं नामी स्टार्स के पेट डॉग! मिमिक्री सुनकर हंसी नहीं रुकेगी

अब तक आपने फिल्मी स्टार्स और बॉलिवुड सिलेब्रिटिज की मिमिक्री तो काफी सुनी होगी। कई मिमिक्री आर्टिस्ट को देखा होगा जो नाना पाटेकर, सलमान खान, रितिक रोशन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शाहरुख जैसे बड़े स्टार्स की मिमिक्री कर लोगों को एंटरनेट करते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि बॉलिवुड सिलेब्रिटिज के पालतू डॉगी की मिमिक्री सुनने में कैसी लगेगी? कैसा लगेगा जब कोई आर्टिस्ट ऐक्टर्स के पालतू डॉगी की मिमिक्री करे। है ना थोड़ा अजीब ,लेकिन सच है। टिकटॉक पर एक शख्स ने बड़े स्टार्स के डॉगीज की धांसू मिमिक्री की है। यह इतनी मजेदार है कि सुनकर हर किसी को हंसी आ जाए। शख्स ने अजय देवगन, , नाना पाटेकर, रितिक रोशन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के डॉग्स की मिमिक्री की है। पहले आप वीडियो देखिए... टिकटॉक पर दीपेंद्र सिंह नाम के एक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उसने कई की है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'सिलेब्रिटिज के पेट कैसे बोलते हैं। आखिर तक देखें।' वीडियो में दीपेंद्र ने कई बड़े स्टार्स के पेट्स की मिमिक्री की। इनमें अजय देवगन, फरहान अख्तर, नाना पाटेकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वीडियो पोस्ट होने के बाद इसे लाखों लोगों ने देखा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर लोग इसे शेयर कर रहे हैं। रिप्लाई में लोग दीपेंद्र के अनोखे टैलंट की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि स्टार्स की मिमिक्री तो सुनी थी लेकिन दीपेंद्र ने तो हद ही कर दी। हमें तो यह टैलंट पसंद आया। अब इस पर आपकी क्या राय है? हमें कॉमेंट में बताइए। लॉकडाउन के इस दौर में सामने आ रहीं मजेदार तस्वीरें
https://ift.tt/2B6646k

from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/30GcIuH

No comments