Breaking News

टिकटॉक पर छा गई भाई-बहन की यह जोड़ी, डांस देखकर खुश हो जाएंगे आप

हालात कैसे भी हों लेकिन इंसान को जीवन में आने वाली परेशानी का सामना हंसकर करना चाहिए। कम से कम टिकटॉक पर इस भाई-बहन की जोड़ी के वीडियोज देखकर तो आप भी यही सोचेंगे। टिकटॉक पर आपको हर तरह के वीडियोज मिल जाएंगे। कोई आपको हंसा देगा तो कोई आपको रुला देगा। इन दिनों भाई-बहन की एक ऐसी ही जोड़ी अपने वीडियोज से लोगों को मुस्कुराने का मौका दे रहा है। टिकटॉक पर नाम का एक शख्स अपनी बहन के साथ फिल्मी गानों पर डांस करता है। डांस ऐसा कि बड़े-बड़े डांसर शरमा जाएं। वीडियो में सनातन की बहन उनका साथ देती है। दोनों डांस देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है। वीडियो में उनके पीछे का कच्चा घर देखकर कई लोग इमोशनल भी हो गए। पहले आप एक झलक देखिए... सनातन धनबाद (झारखंड) के रहने वाले हैं। वह अपनी बहन के साथ वीडियो बनाते हैं। उनके वीडियो काफी पसंद किए जा रहे हैं और कई नामी हस्तियों ने सनातन के वीडियोज को शेयर किया है। अपने डांस वीडियोज के कारण सनातन टिकटॉक पर खासे लोकप्रिय हो गए हैं। फिलहाल टिकटॉक पर सनातन के 16 लाख फॉलोवर्स हैं। उनके वीडियोज पर लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स आते हैं। आपने ये मजेदार तस्वीरें ना देखीं तो क्या देखा!
https://ift.tt/2XzvXnN

from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Xxx5II

No comments