Breaking News

वीडियो: पार्क में महिला से प्रैंक करने गया था, महिला निकली दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल फिर हुआ...

किसी अनजान शख्स के साथ प्रैंक कर उसका वीडियो बनाने का ट्रेंड पिछले काफी सालों से चला रहा है। लोग राह चलते शख्स के साथ प्रैंक (मजाक) करते हैं और फिर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वीडियो डालते हैं। ऐसे वीडियोज की अलग ही ऑडियंस होती है लेकिन कभी-कभी प्रैंक करने वाले को भी लेने के देने पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक लड़के के साथ हुआ है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का रिपोर्टर बनकर अनजान महिला के साथ मजाक या प्रैंक करने के मकसद से जाता है और उससे सवाल करता है। अचानक से महिला का जवाब सुनकर उसकी सिट्टी-बिट्टी गुम हो जाती है। महिला का जवाब भी कुछ ऐसा ही था। जवाब के बाद किस तरह से लड़का अपने हावभाव बदलता है, वह देखने लायक हैं। पहले आप वीडियो देखिए फिर आगे का मामला बताते हैं... दरअसल महिला एक पार्क में घूमने आई हुई थी। लड़का महिला से मजाक करते हुए पूछता है कि आप 'अमेरिका' में घूमने आई हैं। फिर आगे वह सवाल करता है कि आप क्या करती हैं? महिला बताती है कि वह दिल्ली पुलिस में है। बस इतना सुनते ही प्रैंक करने वाले लड़के की जबान लड़खड़ा जाती है और वह सफाई देने लग जाता है। इस वीडियो को अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर लाखों बार देखा जा चुका है। ट्विटर पर इसे आईपीएस अधिकारी अरुण बोथारा ने ट्वीट किया और लिखा, 'सॉरी, रॉन्ग नंबर।' पोस्ट होने के बाद यह 4 हजार के करीब रीट्वीट हो चुका है और 18 हजार से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है। ट्विटर के अलावा यह टिकटॉक, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी अलग-अलग लोगों और पेजों ने पोस्ट किया है। लोगों ने रिप्लाई में भी प्रैंक करने वाले लड़के पर मजे लिए। जब हैं इतने मजेदार तो फिर क्यों ना देखें ये जुगाड़?
https://ift.tt/2Bqr87K

from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Ym64bx

No comments