कोरोना: राजस्थान पुलिस ने अनारकली के 'सहारे' लोगों को किया जागरूक
कोरोना महामारी से बचने के लिए सबसे अधिक जरूरी है सावधानी रखना। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, दिन में कई बार हाथ धोना, सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करना। सरकार अलग-अलग तरह से लोगों को कोरोना के बारे में जागरूक कर रही है। ने भी लोगों को जागरूक करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए राजस्थान पुलिस ने 'अनारकली' का सहारा लिया है। अपने क्रिएटिव ट्वीट्स के लिए सोशल मीडिया पर पहचान बना चुकी राजस्थान पुलिस ने लोगों को '' फिल्म में अनारकली के मशहूर गाने, 'जब प्यार किया तो डरना क्या?' के जरिए जागरूक किया। राजस्थान पुलिस ने अनारकली का एक फोटो पोस्ट किया जिस पर अनारकली का फोटो है। साथ में लिखा है, 'जब सोशल डिस्टेंसिंग किया तो डरना क्या। जब सैनिटाइजेशन किया तो डरना क्या। कोरोना है, कोई दैत्य नहीं है। डर-डर के यूं जीना क्या।' देखिए राजस्थान पुलिस का ट्वीट... साथ में लिखा, 'मुगल-ए-आजम के जमाने से अनारकली के काम के बोल।' इस ट्वीट की लोगों ने जमकर तारीफ की है। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर पुलिस की ऐसी सक्रियता एक अच्छा कदम है। कुछ लोगों ने ट्वीट रीट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह क्रिएटिव तरीका अच्छा है। इससे पहले भी राजस्थान पुलिस के कई ट्वीट्स वायरल हो चुके हैं। ये मजेदार तस्वीरें देख कहेंगे, ऐसे कौन करता है भाई?
from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2N4GP7d
No comments