Breaking News

वीडियो: आ गई खास 'साइकल चक्की', अब बिजली नहीं कसरत से पिसेंगे गेहूं

मई के महीने में पीएम मोदी ने योजना की शुरुआत करते हुए लोगों से आत्मनिर्भर बनने की अपील की थी। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम बताया जा रहा है। लोग एक्सरसाइज करने के लिए बाहर जिम जाते हैं और इसके लिए पैसे भी देते हैं। इसके अलावा गेहूं पिसवाने के लिए भी लोगों को बाहर दुकानों पर जाना पड़ता है। दोनों ही समस्याओं को निपटाने के लिए कुछ लोगों ने अनोखा तरीका निकाला है। आपको याद होगा हमारे बड़े-बुजुर्ग पहले गेहूं पीसने के लिए घरों में चक्की का इस्तेमाल करते थे। पत्थर की ऐसी चक्की जिसमें थोड़े-थोड़े गेहूं डालकर गोल घुमाना पड़ता था और फिर गेहूं पिसकर आटा बन जाते थे। अब समय के साथ-साथ तकनीक भी बदल गई है। लोगों ने एक ऐसी 'साइकल' बना दी है जिसे चलाने पर गेहूं भी पिसते हैं और इससे आपकी एक्सरसाइज हो जाती है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। पहले आप भी देखिए वीडियो... वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक घर में साइकल को इस तरह से सेट किया गया है जिसमें आगे टायर की जगह पर गेहूं पीसने की मशीन लगी हुई है। वीडियो में एक लड़का इस साइकल को चलाता है। वह जैसे-जैसे साइकल को पैडल देता है, गेहूं पिसते रहते हैं। इससे बिना बाहर गए कसरत भी हो जाती है और ताजा आटा भी मिल जाता है। साइकल के आगे एक गेहूं पीसने की मशीन (जिसे आम बोलचाल की भाषा में चक्की कहते हैं) लगी होती है। इसमें ऊपर बने बॉक्स में गेहूं डालो और फिर साइकल चलाते रहो। धीरे-धीरे आटा पिसता रहता है। इसके लिए ना लाइट का खर्च आता है और ना ही किसी को गेहूं पिसवाने के पैसे देने पड़ते हैं। वीडियो पोस्ट होने के बाद यह लाखों बार देखा गया है। इस ट्वीट को 1 हजार से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है। वीडियो बनाने वाली लड़की आत्मनिर्भर बनने की बात पर जोर देते हुए कहती है कि सभी को हम सभी को आत्मनिर्भर बनकर देश को आत्मनिर्भर बनाना है। लड़की कहती है कि इस साइकल को महिला, बच्चे और पुरुष कोई भी चला सकता है। इसमें शारीरिक कसरत के साथ-साथ ताजा आटा मिलता है। हालांकि यह वीडियो कब का है और इस पूरे सेटअप की कीमत कितनी है, इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है। वीडियो के रिप्लाई में ऐसा ही एक और 'जुगाड़' देखने को मिला। आप भी देखिए... फनी: पीएम मोदी की बात ऐसे आत्मनिर्भर बने लोग!
https://ift.tt/3fxegLV

from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/30U8JLa

No comments