Breaking News

जब बाहुबली प्रभास ने 'गाया' डेयरी मिल्क का 'Kiss Me' गाना, वीडियो हो गया वायरल

वीडियो एडिटिंग के इस जमाने में हर कोई अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकता है। एडिटिंग करके लोग ऐसे-ऐसे वीडियो बना देते हैं जिन्हें देखकर बताया नहीं जा सकता कि यह वीडियो एडिटेड है या असली? ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में डेयरी मिल्क के ऐड वाला 'किस मी, क्लोज योर आइज' गाना गा रहे हैं। दरअसल कैडबरी डेरीमिल्क का 'Kiss Me, Close Your Eyes' वाला ऐड तो आपने भी देखा होगा। एक बार सोचिए कि अगर उस ऐड को से क्रॉसओवर करवा दिया जाए तो कैसा लगेगा। जिसमें बाहुबली बने प्रभास कहें, 'किस मी, क्लोज योर आइज'। सोचकर ही हंसी आ रही होगी। अजमल साबू नाम के एक लड़के ने एडिटिंग के जरिए इसे सच कर दिया है। पहले आप वीडियो देख लीजिए... अजमल ने वीडियो इस तरीके से एडिट किया गया है कि लिप सिंक एकदम सेम लग रहा है। पहली बार देखने पर लगता ही नहीं कि यह वीडियो एडिटेड है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर लाखों बार देखा गया है। केवल यूट्यूब पर ही इसे 5 लाख के करीब बार देखा जा चुका है। इसके अलावा इंस्टाग्राम, ट्विटर, टिकटॉक सहित बाकी प्लैफॉर्म्स पर भी इसे देखा जा रहा है। लोग इस वीडियो की काफी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अजमल की एडिटिंग वाकई काबिल-ए-तारीफ है। यहां तक कि खुद कैडबरी ने भी अजमल के वीडियो पर कॉमेंट कर तारीफ की। हमें तो यह एडिटिंग अच्छी लगी। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है? कॉमेंट में बताइए... ये 10 मजेदार तस्वीरें हैं देसी, क्या आपने देखीं?
https://ift.tt/3fEBbF3

from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2YewnAn

No comments