Breaking News

अब पराठे पर लगेगा 18% GST, भारतीयों ने सेंक डाले गरमा गरम मीम्‍स

रोटी और पराठा, अब तक होटलों में आपने जब भी इनके बारे में सुना होगा तो मन के हिसाब से ऑर्डर कर दिया होगा। अभी तक आपने दोनों में बहुत अंतर भी शायद न किया हो लेकिन अब मामला बदल गया है। रोटा और पराठा भारत में ट्रेंड हो रहा है। इसकी वजह एक हालिया रिपोर्ट है जिसमें कहा गया है कि अब पराठे पर सादी रोटी से ज्‍यादा टैक्‍स लगेगा। अब रोटी पर टैक्स 5 पर्सेंट तो पराठे पर 18 प्रतिशत लगेगा। वैसे तो हम पराठे को रोटी का ही एक प्रकार मानते हैं लेकिन (एएआर) की कर्नाटक बेंच ने इसकी अलग ही व्याख्या की है। लोगों के अलग-अलग रिऐक्‍शन्‍स इसे लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के रिऐक्‍शन्‍स आए हैं। कई लोग पूछ रहे हैं कि अब कुल्‍चा और नान के साथ क्‍या होगा, वहीं कुछ यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्‍या कीमा पराठे पर लग्‍जरी टैक्‍स लगाया जाएगा। लोग इस पर कई सारे मीम्‍स शेयर कर रहे हैं। इनमें से कुछ बेहद मजेदार हैं। आप भी देखें...
https://ift.tt/30KF7Qe

from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3d1CCLY

No comments