विज्ञापन पर लिखा था- 'दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें', IPS पंकज नैन बोले- ' इंग्लिश सिखाएगा या डकैती कराएगा'
वर्तमान समय में हम चारों तरफ विज्ञापन से घिरे हुए हैं। दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली लगभग सभी चीजों का विज्ञापन हम देखते हैं। किसी भी चीज के विज्ञापन के अलग-अलग माध्यम होते हैं। कभी-कभी हम ऐसे विज्ञापन देखते हैं, जिन्हें देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही विज्ञापन वायरल हो रहा था। जिसे एक आईपीएस ऑफिसर और ज्यादा फनी बना दिया। सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाले आईपीएस ऑफिसर पंकज नैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में लिखा था, 'दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखे।' पंकज नैन ने अपनी पोस्ट के साथ मजेदार कैप्शन दिया, 'इंग्लिश सिखाएगा या डकैती।' यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब आईपीएस ऑफिसर पंकज नैन ने फनी पोस्ट शेयर की है। वह अपने ट्विटर हैंडल पर आए दिन मजेदार फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा लोगों के ट्वीट्स पर रेप्लाई करते रहते हैं। यहां पर कुछ ट्वीट्स हैं।
from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2zAYyQE
No comments